Site icon Dainik Savera Times

सिलेंडर से गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, महिला बुरी तरह झुलसी

सुल्तानपुर लोधी (सिमरनजीत सिंह संधू) : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर के मोहल्ला तेलिया स्थित एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के के कारण भयानक आग लग गयी। जिसमें 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से वह झुलस गई। पीड़ित महिला को इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Exit mobile version