Site icon Dainik Savera Times

मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा , देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

लुधियाना:- जिले के पीरू बंदा इलाके में देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान शमी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 27 साल है। यह पूरी घटना सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। आपको बता दे कि पीरू बांदा गली नंबर 13 में शमी और साजन नाम के दो भाइयों का अजय और उसके कुछ दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और उन पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने उन पर चाकू से हमला किया जिसमे चाकू सीधे शमी के गले पर लगा और उनकी मौत हो गई जबकि उनके भाई साजन की गंभीर बताई जा रही है उसे लुधियाना के सीएम सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा मामले की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में रखा गया है।

Exit mobile version