Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रॉंन्ग साइड आ रही कार के कारण बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर ने तीन कारों को मारी टक्कर

May 23, 2026

रॉंन्ग साइड आ रही कार के कारण बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर ने तीन कारों को मारी टक्कर

लुधियाना: प्रीत पैलेस के नजदीक रॉन्ग साइड से आ रही कार के कारण सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार बेकाबू हो गई, जिसके बाद फॉर्च्यूनर कार की तीन कारों से टक्कर हो गई। हादसे में एक राहगीर बाल-बाल बच गया। यह सारा घटनाक्रम सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक़ प्रीत पैलेस के नजदीक एक डस्टर कार का ड्राइवर रॉंन्ग साइड ही कार लेकर जा रहा था। उस समय सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार अचानक बेकाबू हो गई।

उस कार की पहले डस्टर कार से टक्कर हुई। उसके बाद सड़क के किनारे खड़ी अन्य दो कारों के साथ जाकर फॉर्च्यूनर टकरा गई। उस समय नजदीक ही से एक राहगीर गुजर रहा था, जिसे मामूली चोटें पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें