Site icon Dainik Savera Times

Study Visa पर Canada गई फरीदकोट की युवती की मौत, संदिग्ध हालात में कमरे में मिला शव

फरीदकोट: शादी के बाद डेढ़ माह पूर्व स्टडी वीजा पर कनाडाा गई बलबीर बस्ती की सुवती की मौत होने का मामला सामने आया है। लड़की अपने कमरे में मृत मिली है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया गया है। मृतक लड़की के ऑटो ड्राइवर पिता ने सरकार तथा समाजसेवी संस्थाओं से उसकी बेटी की मौत की जांच करवाने तथा उसका शव कनाडा से लाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार गुरप्रताप सिंह की 2 बेटियां हैं। जिनमें, से बड़ी बेटी नवनीत कौर की 1 अक्तूबर 2023 को शादी हुई थी, जिसके बाद वह स्टडी वीजा पर 12 दिसंबर को कनाडा चली गई और परिवार उसके पति के वहां जाने की तैयारियों में लगा हुआ था।

लेकिन, गत दिवस उनकी बेटी की मौत की खबर उनके सामने आ गई, जिसने उनके परिवार को हिला कर रख दिया है। गुरप्रताप सिंह ने बताया कि नवनीत रोज परिवार से बात करती थी, लेकिन 2 दिन से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। जिसके, चलते उन्होंने एक जान-पहचान वाली लड़की को फोन कर नवनीत का हाल जानने को कहा और वहां पहुंच कर जब नवनीत ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने गेट खोला तो नवनीत कौर अपने कमरे में मृत पाई गई।

Exit mobile version