Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामगंज रोड पर सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, रंग-बिरंगी रोशनी और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

September 3, 2026

रामगंज रोड पर सजेगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, रंग-बिरंगी रोशनी और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

मोगा: सिटी हार्ट क्लब रामगंज मंडी मोगा की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का पावन जन्माष्टमी उत्सव इस बार बड़े स्तर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का आयोजन 4 सितंबर, शुक्रवार को रामगंज रोड मोगा में किया जाएगा। इसे लेकर क्लब की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामगंज रोड को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र आकर्षक नजर आएगा।

जन्माष्टमी समारोह संबंधी जानकारी देते हुए रामदेव धीर, गौरव धीर, सौरव धीर, क्लब प्रधान सुखचैन सिंह रामूंवालिया, बलबीर सिंह रामूंवालिया और ऋषि धीर ने बताया कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भक्ति, प्रेम, श्रद्धा, सात्विकता और सकारात्मक जीवन का संदेश देने वाला पावन अवसर भी है। इसी भावना के साथ क्लब की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बर्फ के पहाड़ और शिवलिंग होंगे खास आकर्षण

प्रधान सुखचैन सिंह रामूंवालिया ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी समारोह में विशेष सजावट की गई है। बर्फ के पहाड़, बर्फ का शिवलिंग और भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित विभिन्न दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न कलाकारों की ओर से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से की गई सजावट समारोह की खूबसूरती को और बढ़ाएगी।

रामदेव धीर और सुखचैन सिंह रामूंवालिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि रामगंज रोड पर कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रात के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ मनाया जाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने समूह संगतों से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, श्रद्धा और सात्विक भावना के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शहरवासियों को भव्य सजावट और मनमोहक झांकियां देखने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर रामदेव धीर, सुखचैन सिंह रामूंवालिया, बलबीर सिंह रामूंवालिया, सौरव धीर, गौरव धीर, पिंका रामूंवालिया, सुरिंदर गोलू, आशू गर्ग, संदीप गोल्डी, वरिंदर गोगना, मोहित सचदेवा, राज कटारिया, रवि पुजारा, गौरव अरोड़ा, ऋषि धीर, सरूज बान, सतीश सेठी, बब्बी शर्मा, बिल्ला, सिमरन सिंह, एशिया ज्वेलर्स, अजीत सिंह, हरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें