Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

September 15, 2026

भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मोगा: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि सभा रजि. नंबर 69 मोगा, सफाई सेवक यूनियन और म्यूनिसिपल एम्प्लाइज फेडरेशन की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा के निमंत्रण कार्ड आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा रिलीज किए गए। इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के प्रधान हैप्पी चोंबड़ और उनकी पूरी टीम के अलावा सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोंबड़ तथा म्यूनिसिपल एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस की सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, सदाचार, मानवता और धार्मिक मूल्यों का संदेश दिया। उनके जीवन और शिक्षाओं से हमें समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सद्भावना बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और युवा पीढ़ी को अपनी महान विरासत एवं संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर वाल्मीकि सभा के चेयरमैन येसिकंदर डुलगच, सरपरस्त अशोक सफरी, जनरल सचिव रिंकू डुलगच, चीफ जनरल सचिव विनय उजीनवाल, प्रेस सचिव अविनाश उजीनवाल, कैशियर बंटी बोहत, अजय चांवरिया, अजय सारवान, शिव चांवरिया सहित वाल्मीकि सभा, सफाई सेवक यूनियन और म्यूनिसिपल एम्प्लाइज फेडरेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश दें।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें