Site icon Dainik Savera Times

अयोध्या में लंगर सेवा के लिए निहंग रसूलपुर की अगुवाई में निहंगों का जत्था हुआ रवाना

चंडीगढ़: निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर के उद्घाटन मौके पर लंगर की सेवा (श्रद्धालुओं के लिए) शुरू करने का जो संकल्प लिया था, उसके तहत उनकी अगुवाई में चंडीगढ़ से राशन व अन्य साजो सामान के 2 ट्रक रवाना किए गए। उल्लेखनीय है कि बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, 1885 में बाबरी ढांचे पर कब्जा कर हवन करने वाले निहंग बाबा फकीर सिंह के 8वें वंशज हैं। सैक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्किट से राशन के 2 ट्रकों का जत्था रवाना करते हुए निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने बताया कि न सिर्फ उनके पूर्वजों की भगवान श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा व आस्था रही है, बल्कि उनकी भी उतनी ही है और इसी कारण उन्होंने कहा कि अब जब 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है, तो वह कैसे पीछे रह सकते हैं। इसलिए निहंग सिंहों के साथ अयोध्या में लंगर लगा देश-विदेश से आने वाली संगत की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जनवरी माघी के शुभ अवसर पर अयोधया में लंगर सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी, जो कि निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने लंगर सेवा में डाले गए योगदान के लिए ग्रेन मार्किट से अखिल बंसल का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके सीनियर भाजपा नेता विनीत जोशी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version