लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां, आज सुबह एक छात्रों से भरी स्कूली बस पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार पांच बच्चों की मौत हो गई, कई छात्र गंभीर घायल बताये जा रहे है। यह हादसा जगराओं कस्बे के रायकोट रोड पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रायकोट रोड पर गांव अखाड़ा व अन्य गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही स्कूल वैन इतनी तेज गति से जा रही थी कि पेड़ से टकराने के बाद पूरी वैन चकनाचूर हो गई। हादसे में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही गांवों से बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को ले गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक बस को तेज गति से चला रहा था, जिसके बाद बस पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करना शुरू किया।

