Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर

March 24, 2024

जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर

फगवाड़ा : जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि, यह हादसा गोराया के पास हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि Tata Harrier गाड़ी दूसरी गाड़ी के ऊपर चढ़ गई। इसके साथ ही इस हादसे में पांच गाड़ियों टक्कर हुई है। गनीमत यह रही हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के आगे कुत्ता आ जाने के कारण कार चालक ने एक दम ब्रेक लगा दी। जिसके चलते आपस में पांच गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के कारण वहां पर बड़ी जाम लग गया। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोटे पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को साइड पर करवरकर जाम खुलवाया और मामले की जांच में जुट गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें