Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे, मौत…

February 17, 2025

साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे, मौत…

पंजाब डेस्क: लुधियाना के गिल रोड स्थित कलसियां ​​वाली गली में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिसमें दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। बता दें कि, आग आज सुबह करीब 10:30 बजे उस समय लगी और मजदूर अंदर काम कर रहे थे। इस घटना में एक श्रमिक को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य अंदर फंस गए और जलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक वे पहुंचे, दो लोग झुलस चुके थे।

एसएचओ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि

यह आज सुबह का मामला है। उन्होंने बताया कि इसमें दो मजदूर झुलस गए हैं और उनकी मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इस फैक्ट्री में आग से बचाव के कोई उपकरण नहीं थे। हम इस मामले की भी जांच कर रहे हैं।

दमकल कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि

हमें आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में दो लोग आ गए, जिन्हें बाद में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

मौके पर पहुंचे विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो मजदूर झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार उनके साथ है और उन्हें सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या यह फैक्ट्री अवैध थी या इसमें किसी छोटे बच्चे से काम कराया जा रहा था, इस मामले की भी जांच की जाएगी क्योंकि पता चला है कि फैक्ट्री के अंदर एक नाबालिग भी था। जब हम इसकी जांच कर रहे थे तब वह वहां काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रही अन्य ऐसी फैक्ट्रियों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें