Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियां

लुधियाना: शहर के फील्ड गंज स्थित ब्रांडेड कपड़ों की दुकान ऑक्टेव में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। पहली मंजिल से धुआं निकलता देख शोरूम के नीचे खड़े कुछ कर्मचारियों ने तुरंत अलार्म बजाया। शोरूम चारों तरफ से बंद था, जिससे आग बुझाने में दिक्कत हुई।

दमकल विभाग की 3, 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आस-पास के लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार फायर ब्रिगेड को सूचना देनी पड़ी। आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग की कुल 3 से 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गनीमत रही कि आग का पता चलते ही शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी तुरंत बाहर आ गए, नहीं तो जान का नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से शोरूम के अंदर रखे कपड़े जल गए हैं।

Exit mobile version