Site icon Dainik Savera Times

Moga SB Auto Electronic Scooty के शो रूम में लगी भीषण आग,15 से 20 लाख का हुआ नुकसान

चंडीगढ़: मोगा के जी टी रोड पर गली में स्थित न्यू एस बी ऑटो में आज सुबह 5.30 ओर 6 बजे के करीब भीषण आग लग गई। इस घटना का कारण चार्जिंग की तारो में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। जिस कारण भारी मात्रा में नई बैटरी वाली स्कूटी जल गई वहीं मोगा फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मुश्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण 15 से 20 लाख का नुकसान होने की संभावना है।

शो रूम के मालिक के मुताबिक जब वह सुबह सेर करने के लिए निकला तो उसने देखा कि उसके शो रूम के अंदर से धुआं निकल रहा है ओर वह भाग कर घर से चाबी लेने गया तो इतने में अंदर काफी आग लग गई और शो रूम कम गोदाम में खड़ी कई नई बैटरी वाली स्कूटिया जल गई। आग लगने का कारण चार्जिंग वाली तार में स्पार्किंग के कारण आग लगी मेरा 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।

Exit mobile version