Site icon Dainik Savera Times

अमलोह के शाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गोली चली, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह : अमलोह के शाहपुर गांव में शुक्र वार देर शाम दो गुटों के बीच जमीन को लेकर हुए आपसी विवाद में दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर मिली है। इस मामले में शाहपुर गांव निवासी सुखजीत सिंह, उम्र 57 वर्ष के बयान के आधार पर अमलोह पुलिस ने लगभग सात-आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक व्यक्ति के टांग में गोली भी लगी है और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, जिसकी पहचान दलजीत सिंह, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

अमलोह थाना के एसएचओ बलिजंदर सिंह ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के लगभग 15 लोगों और 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीजीआई में भर्ती दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति का बयान अलग से दर्ज किया गया है और उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला ज़मीन विवाद का बताया जा रहा है, जिसमें दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी।

ये भी पढ़ें : स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर जोर, Uttar Pradesh में बढ़ रहा इनोवेशन

Exit mobile version