Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खनौरी नैशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला; एक बेकाबू गैस ट्राला डिवाइडर पर चढ़ा

August 13, 2026

खनौरी नैशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला; एक बेकाबू गैस ट्राला डिवाइडर पर चढ़ा

खनौरी: खनौरी नेशनल हाईवे पर बुधवार को गैस वाले ट्राले के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ने से ट्राला बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां खड़ी कार व मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार गैस वाला ट्राला नंबर HR38W 7842 का चालक सुनील कुमार, निवासी उमरोहा, उत्तर प्रदेश, ट्राला खाली करने के बाद बठिंडा की ओर गैस भरवाने जा रहा था।

खनौरी नेशनल हाईवे पर अचानक दौरा पड़ने के कारण उसका ट्राले पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही थाना खनौरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गैस वाला ट्राला होने के कारण कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल रहा, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें