Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

लुधियाना: लुधियाना में आपसी रंजिश के चलते एक हिंसक घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने रेरू साहिब गुरुद्वारे के पास एक घर में घुसकर 35 से 40 साल के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की कलाई कटकर शरीर से अलग हो गई। घटना के बाद हमलावरों ने कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर सतगुरु नगर की गली नंबर 9 में स्थित राणा किराना दुकान पर छोड़ दिया और भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे SHO ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान बसंत नगर निवासी शक्ति सिंह उर्फ ​​भूरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायल का पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ करीब 12 केस दर्ज बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश की वजह से घटना का शक पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले के पीछे पुरानी आपसी रंजिश हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी है और उनके खिलाफ करीब 12 केस दर्ज होने की जानकारी है।

CCTV फुटेज जब्त

हमले में घायल शक्ति सिंह को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय वह होश में था और बात कर रहा था। पुलिस ने राणा किराना दुकान और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि दुकान पर कटा हुआ हाथ छोड़कर जा रहा व्यक्ति फुटेज में दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: Ludhiana

Exit mobile version