Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर के हाल गेट के बाहर अखबारों के खोखों में लगी भीषण आग

अमृतसर: अमृतसर हाल गेट के बाहर अखबारों के खोखों को शार्ट सर्किट से बुधवार की दोपहर को आग लग गई। आग लगने से आसपास की दुकानों शोरूम और अन्य खोखे वालों में दहशत के साथ-साथ हड़कंप मच गया। आसपास लोगों के वाहन भी खड़े थे जिस कारण वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। लगी आग से बाद दोपहर चौक में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाडियों ने 2 घंटे में काबू पाया।

दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लगातार बिजली की तारों से शार्ट सर्किट हो रहा था जिसको लेकर पावरकॉम विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई से मिल चुके थे, लेकिन विभाग ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने से हाल गेट के पास उनके खोखे के साथ 3 खोखे जल कर राख हो गए। आग लगने से खोखे के अंदर पड़ी लॉटरी की टिकट और अखबारों के बंडल जल कर राख हो गया।

उन्होंने कहा कि आग के कारण उनका लाखों का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन और पावरकॉम मदद करें। सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम के वॉलिटयर मनदीप सिंह ने बताया कि खोखों के ऊपर लोहे की टीने होने के कारण बिजली की तारों से करंट आ रहा था, इसलिए पूरे इलाके की बिजली बंद करवानी पडी। मौके पर पहुंची थाना रामबाग की पुलिस ने आग के कारण सडक पर लगे ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए रु ट डायवर्ट किया। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू डालकर अंदर पडा सारा सामान बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- आधार वर्ष में बदलाव से विकास दर के आंकड़ों को मिल सकता है नया बल 

Exit mobile version