Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल : Harbhajan Singh ETO

जंडियाला गुरु: पंजाब लोक निर्माण कैबिनेट मंत्नी हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक डॉ अजय गुप्ता ने झब्बाल रोड नजदीक डेयरी कांप्लेक्स फताहपुर क्षेत्न में सड़क बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। मंत्नी हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों पर पंजाब में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आने वाले दिनों में लिंक सड़कों को भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा पिछले काफी समय से इस सड़क के टूटे हुए हिस्से को बनवाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ देर जरूर लगी है किंतु इस सड़क को अब पूरी तरह से गेट खजाना से लेकर इब्बन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क के ड्रेन पर पुली का भी निर्माण करवाया जा रहा है।

मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का हल निकालते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ गुप्ता द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्न के लिए जो भी मांग उनके समक्ष रखते हैं, चाहे वह पीसीपीसीएल से संबंधित हो उसे पहल के आधार पर करवाया जाता है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि लंबे अरसे से लोगों की मांग को पूरा करके इस ऐतिहासिक सड़क का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। विधायक गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक सड़क से बाबा बुड्ढा साहिब गुरु द्वारा, शहीद बाबा दीप सिंह की जन्म स्थल पहू पिंड दर्शनों के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। यह सड़क अमृतसर को भिक्खीविंड और खेमकरण से जोड़ती है। इस सड़क की हालत ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण लगभग 9.84 करोड़ रु पए की लागत से 5.70 किलोमीटर और 34 फीट चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की ड्रेन पर 36 फीट चौडी पुली का निर्माण भी करवाया जा रहा है। पुली के दोनों और फुटपाथ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क में व्हाइट लाइन, जेब्रा लाइन और आई कैट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर बढ़यिा लाइिटंग लगाई जाएगी।इस सड़क के दोनों और भारी संख्या में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, क्षेत्न के लोग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एसई हरजोत सिंह, ईएक्स सिमरजीत सिंह, जेई गगनदीप सिंह, अंकुश सलारियां व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- यूपी में युवाओं की उड़ान, ‘सीएम युवा’ पहल से 10 हजार से अधिक उद्यम खड़े 

Exit mobile version