Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

328 पवित्र स्वरूप मामले में नई SIT गठित, अमृतसर कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर संभालेंगे कमान

February 26, 2026

328 पवित्र स्वरूप मामले में नई SIT गठित, अमृतसर कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर संभालेंगे कमान

अमृतसर: पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामले की जांच को गति देने के लिए राज्य के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन ‘C’ डिवीजन, अमृतसर में दर्ज FIR नंबर 168 (7 दिसंबर 2025) के संदर्भ में की गई है।

मामला भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295, 295-A, 409, 465 और 120-B के तहत दर्ज है। जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में जारी तीन आदेशों को निरस्त कर नई टीम का गठन किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में होगी जांच

नई SIT की निगरानी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS करेंगे। SIT के चेयरमैन DIG नानक सिंह IPS बनाए गए हैं। टीम में SSP खन्ना दर्पण आहलुवालिया IPS, SP डिटेक्टिव पटियाला गुरबंस सिंह बैंस PPS, SP स्पेशल ब्रांच मोहाली सुखनाज सिंह PPS, ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह PPS और SHO C-Division सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: 

लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय SIT को हर प्रकार का प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराएगा, ताकि जांच वैज्ञानिक तरीके से और तय समयसीमा में पूरी की जा सके। आवश्यकता पड़ने पर टीम को अतिरिक्त अधिकारियों को शामिल करने की भी अनुमति दी गई है।

यह आदेश निदेशक एल. के. यादव IPS की ओर से चंडीगढ़ से जारी किया गया है और इसकी कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। राज्य में इस मामले को लेकर पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नई SIT के गठन के बाद अब प्रदेशभर की निगाहें जांच की प्रगति और निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें