Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर सीमा पर BSF द्वारा एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया

July 3, 2024

फिरोजपुर सीमा पर BSF द्वारा एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया

फिरोजपुर: 3 जुलाई 2024 को सुबह के समय बीएसएफ को फिरोजपुर सीमा पर सीमा बाड़ के आगे एक संदिग्ध गतिविधि से संबंधित सूचना मिली। जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा सुरक्षा बाड़ के बीच देखे गए संदिग्ध व्यक्ति को चुनौती दी। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक है। वह किशोर है और उसे फिरोजपुर जिले के पल्ला मेघा गांव से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से पकड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के उसके इरादे या उद्देश्य के बारे में जानने के लिए बीएसएफ और अन्य सहयोगी एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर अपनी पेशेवर सूझबूझ का परिचय देते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को शीघ्रता से पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें