Site icon Dainik Savera Times

मोगा में एक व्यक्ति पर बदमाशों ने किया हमला…iPhone और नकदी लूटी, मामला दर्ज

मोगा: जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चार हथियारबंद बदमाशों ने एक मेडिकल शॉप में घुसकर लाठी-डंडों और तलवारों के साथ एक व्यक्ति पर हमला किया। जिसके बाद बदमाश दुकान से नकदी और आईफोन लेकर फरार हो गए।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसके सिर पर 19 टांके लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version