Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने NRI औरत का पर्स छीन हुआ फरार

September 4, 2023

फगवाड़ा में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने NRI औरत का पर्स छीन हुआ फरार

फगवाड़ा शहर में एक बार फिर लुटेरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जिसके चलते लुटेरे बेखौफ होकर राह चलते महिलाओं और व्यक्तियों से सम्मान छीन कर मौके से फरार हो रहे हैं। पुलिस का बिल्कुल भी खौफ उनके चेहरे पर नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते आये दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया फगवाड़ा के स्कीम नंबर 3 से, जहां एक एनआरआई औरत रिक्शे पर अपनी माता के साथ जा रही थी कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से आकर कर महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। जिसकी सूचना पीड़ित एनआरआई ने थाना सिटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर जानकारी देते हुए पीड़ित एनआरआई राजविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी माता के साथ फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से रिक्शा कर पलाई गेट की ओर जा रहे थे कि पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार ने उनका पर्स छीन कर मौके पर फरार हो गए। राजविंदर कौर ने यह भी बताया कि उसके पर्स में 50 हजार की भारतीय करेंसी और करीब एक लाख की विदेशी करेंसी के अलावा और जरूरी दस्तावेज पर्स में है। जिसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनको एनआरआई राजविंदर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसके चलते वह मौके पर आकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं और जल्द ही लुटेरे को काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें