Site icon Dainik Savera Times

पैसों के लेनदेन के लोकर डेरे के सेवादार को किया अगवा, महिला सहित 4 पर केस

बठिंडा(जोशी ) : पैसों के लेनदेन को लेकर डेरे में सेवा कर रहे एक व्यक्ति को अगवा करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को नामजद किया है। इसमें पूर्ण सिंह वासी गांव भलाईवाला जिला मुक्तसर साहिब ने निहयावाला पुलिस थाना में शिकायत दी कि उसका भाई बख्तौर सिंह उम्र करीब 57 साल काफी समय से बठिंडा के गांव दान सिंह वाला में स्थित डेरा बाबा भगता राम में रहकर सेवा कर रहा है।

उसने हरप्रीत कौर वासी परसराम नगर बठिंडा, सिंकंदर सिंह, जोरा सिंह वासी संगत व अवतार सिंह को कुछ पैसे उधार दे रखे थे। उक्त लोगों ने पैसे नहीं देने की मंशा से बख्तौर सिंह को पिछले दिनों अगवा कर दिया। डेरे के लोगों से पता चला कि पिछले दिनों आरोपी सिकंदर सिंह अपने दूसरे साथियों के साथ आया था व वह बख्तौर सिंह को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए थे।

इसके बाद उसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं लग सकी है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी लोगों ने उसके भाई को अगवा कर लिया है व उसके जानी व माली नुकसान की आशंका है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version