Site icon Dainik Savera Times

Kapurthala के गुरुद्वारा साहिब में शार्ट सर्किट से लगी आग, हुआ लाखों का नुक्सान

कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर शेखूपुर कॉलोनी में गुरुद्वारा साहिब में अचानक आग लगने की खबर मिली है। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में श्री गुरु महाराज के दो पवित्र स्वरूप भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पीसीआर टीम, सिटी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।

स्थानीय संगत ने भी आग बुझाने में मदद की। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। दूसरी ओर डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आग की घटना में जले श्री गुरु महाराज के दोनों स्वरूपों को पूरी श्रद्धा के साथ एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाला को सौंप दिया गया है। जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत की मरम्मत होने के बाद स्वरूपों को दोबारा लाया जाएगा।

Exit mobile version