Site icon Dainik Savera Times

BSF द्वारा अमृतसर सीमा के पास नशीले पदार्थों से भरा एक छोटा प्लास्टिक कंटेनर बरामद

अमृतसर : बीएसएफ द्वारा गांव दाओके, जिला अमृतसर के बाहरी इलाके में विशेष सूचना पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे नशीले पदार्थों से भरा हुआ 1 छोटा प्लास्टिक कंटेनर बरामद किया, जिसमें हेरोइन होने का संदेह था। इस कंटेनर का कुल वजन लगभग 560 ग्राम था जो पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था। बीएसएफ ने इस बरामदगी के साथ तस्करी की एक और नापाक कोशिश को नाकाम किया है।

Exit mobile version