Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार पिकअप ने हाईवे डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, कई लोग घायल

मोगा: मोगा-लुधियाना हाईवे पर मटवानी कट के पास एक सड़क हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप द्वारा कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा रही कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार मनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में करनजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वाशी पुराना चंदन जिला मोगा ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ आई-20 कार नंबर पीबी-13-एएक्स-8892 में सवार होकर मोगा हवेली मटवानी से अपने घर की ओर जा रहा था। कार में उसके पिता जसवंत सिंह, माता परमिंदर कौर, दादा गुरदीप सिंह तथा बहन वीरपाल कौर और मंदीप कौर भी सवार थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उनका वाहन मटवानी कट के पास हाईवे पर पहुंचा तो दूसरी दिशा से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप नंबर पीबी-10-डीजे-8250 कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। बताया गया है कि पिकअप चालक ने वाहन को हाईवे के डिवाइडर के ऊपर से दूसरी तरफ लाकर शिकायतकर्ता की कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कार में सवार लोगों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र बेअंत सिंह निवासी गांव बुंघीपुरा, जिला मोगा पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281, 125 और 324(3) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टक्कर के समय दोनों वाहनों की स्थिति क्या थी और बोलेरो पिकअप किस परिस्थिति में डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version