Site icon Dainik Savera Times

फगवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक मौत एक घायल

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी विकास के रुप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार ब्यास से लौट रहे थे और सोनीपत जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। घायल को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Exit mobile version