Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समागम करवाया

December 24, 2025

बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समागम करवाया

बाबा बकाला साहिब: पंजाब सरकार द्वारा आज बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समागम बाबा बकाला साहिब के सरकारी औद्योगिक सिखलाई संस्था में आयोजित किया गया। समागम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की जबकि विशेष मेहमान के रूप में विधायक दलबीर सिंह टोंग उपस्थित हुए। चेयरमैन रविंदर हंस और कमांडैंट जसकरण सिंह भी मौजूद रहे। ढाडी और कविश्री जत्थों ने संगत को बाबा जीवन सिंह की शहादत बारे अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 500 फार्मा कंपनियां बंद होंगी,50 हजार लोगों की नौकरियों पर संकट

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि किसी भी सरकार ने शहीद बाबा जीवन सिंह जी का राज्य स्तरीय समागम इस तरीके से करवाया हो। इस पहले किसी भी सरकार ने ऐसा सोचा तक नहीं था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में लॉ ऑफिसरों के 58 खाली पदों पर मान सरकार ने सभी एससी समुदाय के नौजवानों को भर्ती किया है। वहीं इस समय पंजाब की कैबिनेट में 6 कैबिनेट मंत्री एससी भाईचारे से संबंधित हैं। यह दर्शाता है कि मान सरकार एससी भाईचारे के लिए कितनी संजीदा है। उन्होंने कहा कि विधायक दलबीर सिंह टोंग ने जो मांगें हलका बाबा बकाला साहिब के विकास कार्यों के लिए रखी हैं, जिनमें आईटीआई की रिपेयर और आईटीआई का नाम शहीद बाबा जीवन सिंह जी के नाम पर रखने की मांग प्रमुख है। मैं यह मांगें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष रखूंगा।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में पत्थर खदान में ध.माका, कई मजदूरों की मौ.त की आशंका

विधायक दलबीर सिंह ने पंडाल में पहुंची संगत का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें शहीद जरनैल बाबा जीवन सिंह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उनकी दलेरी, हिम्मत और साहस की मिसाल और कहीं नहीं मिलती। इस मौके डीसी अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, एडीसी अमनदीप कौर, सुहिंदर कौर ईटीओ, तहसीलदार रोबनजीत कौर, नायब तहसीलदार मनी महाजन, नायब तहसीलदार तरसिक्का रणजीत सिंह, ईओ अनिल चोपड़ा, डीएसपी अरुण कुमार शर्मा, एसएचओ गुरविंदर सिंह, हरप्रताप संधू, परमजीत भुल्लर, चेयरमैन हरजिंदर सिंह जलाल उस्मा, बूटा सिंह, एसआई सोनू भलाईपुर, काउंसलर जैमल सिंह, काउंसलर मनजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: JaiRam Thakur ने Sukhu को घेरा, धर्मशाला छात्रा मामले में उठाए सवाल 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें