Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा

August 16, 2024

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा

पठानकोट के हलका भोआ में पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर श्री बारठ साहिब गुरुद्वारा के पास एक गैस से भरा टैंकर बीच सड़क अचानक पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान होने से बाल-बाल बच गया है। घटना का पता चलते ही स्थनीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ टैंकर चालक का कहना है कि वह गैस से भरा टैंकर लेकर जा रहा था कि अचानक बीच रास्ते गाय आ गई और गाय को बचाते टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर हादसाग्रस्त हो गया। हालांकि उसको भी मामूली चोटें आई हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें