Site icon Dainik Savera Times

नामांकन के आखिरी दिन कुल 125 उम्मीदवारों ने दाखिल करवाए अपने दस्तावेज : जिला चुनाव अफसर

मानसा: जिला चुनाव अफसर कम डीसी मानसा कुलवंत सिंह ने बताया कि मानसा जिले में 21 दिसंबर 2024 को नगर पंचायत भीखी के 13 वाडरेँ व नगर पंचायत सरदूलगढ़ के 15 वार्डो की होने वाली चुनावों के लिए आज नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कुल 125 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए हैं। इससे पहले कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दिए थे। इस तरह अब इन चुनावों के लिए कुल 137 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए जा चुके हैं। उप जिला चुनाव अफसर कम उप डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) आकाश बंसल ने बताया कि भीखी में आज 40 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करवाई गई हैं जबकि बीते दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे।

इस तरह भीखी नगर पंचायत के लिए कुल 51 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरदूलगढ़ नगर पंचायत में आज 85 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करवाए गए हैं और बीते दिन 1 उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे। इस तरह सरदूलगढ़ में कुल 86 उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा दाखिल करवाए गए नामांकन पत्रों की 13 दिसंबर को जांच की जाएगी और 14 दिसंबर को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटें डाली जा सकेंगी।

Exit mobile version