Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बड़ा हादसा, कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; यात्रियों में मची चीख-पुकार (Video)

A train going from Amritsar to New Jalpaiguri Karmabhoomi train caught fire

A train going from Amritsar to New Jalpaiguri Karmabhoomi train caught fire

पंजाब डेस्क: अमृतसर से न्यू जलपायपुरी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सरायबंजारा में यह हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के तीन से चार डिब्बों के बीच आग लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग लगने के बाद आसमान में काले रंग का गुबार फैल गया। आग लगने की जानकारी पाने के बाद नजदीकी गांव के लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई । इस हादसे में अभी किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने की सूचना के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव अभियान जारी है।

(खबर का अपडेट जारी है)

Exit mobile version