Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पराली लेकर जा रही ट्रॉली में लगी भीषण आग, 6 लाख रुपये का हुआ नुकसान

November 3, 2024

पराली लेकर जा रही ट्रॉली में लगी भीषण आग, 6 लाख रुपये का हुआ नुकसान

संगरूर: लहरा गागा के निकटवर्ती गांव संगतपुरा के खेतों में धान की पराली को फैक्टरी में ले जा रही ट्रॉली में आग लग गई। बेलर के मालिक शगन दीप सिंह ने बताया है कि जब ट्रॉली में पराली लादकर फैक्ट्री ले जाया गया तो ट्रैक्टर की बैटरी के तारों की स्पार्किंग से ट्रॉली पर लदी पराली के गट्ठरों में आग लग गई।

जिससे ट्रेलर पूरी तरह से जल गया और मालिक ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि ये शख्स करीब 1000 एकड़ पराली इकट्ठा करता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सरकार पराली को आग लगने से रोक रही है। अगर कोई व्यक्ति अपने पैसे से पराली इकट्ठा करता है तो उसके नुकसान की जिम्मेदारी भी सरकार की होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें