Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना नैशनल हाईवे पर PRTC की बस से गलत साइड से टकराया ट्रक, 25 यात्री घायल

October 28, 2025

खन्ना नैशनल हाईवे पर PRTC की बस से गलत साइड से टकराया ट्रक, 25 यात्री घायल

मंडी गोबिंदगढ़: गोबिंदगढ़-खन्ना नैशनल हाइवे पर सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना से पटियाला जा रही सवारियों से भरी पीआरटीसी बस को ट्राले ने रोंग साइड से आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन गनीमत रही कि जानी नुक्सान से बचाव रहा। हादसे में करीब 25 घायल हुए है, जिनमें ज्यादातर स्टूडैंट्स लड़किया थीं, जो पटियाला पढ़ने जा रही थीं। घटना के तुरंत बाद घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में बस का ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया है।

ड्राइवर दलजीत सिंह, कंडक्टर हरसिमरन सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से सवारियों को भरकर पटियाला जा रहे थे। बस में 40 के करीब स्टूडैंट्स और महिलाओं समेत अन्य सवारियां थी। बस खन्ना से थोड़ी दूर प्रिस्टन मॉल के पास पहुंची तो ड्राइवर साइड से ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जोकि रोंग साइड से आ रहा था। उन्होंने बहुत मुश्किल से बस को साइड किया नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसा ट्राला चालक की गलती से हुआ है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक के खिलाफ खन्ना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें