Site icon Dainik Savera Times

ठंड ने कड्डे वट्ट : बर्फीली हवाओं के बीच 2026 का ‘वैल्कम’

लुधियाना : कड़ाके की ठंड के बीच लुधियानवियों ने 2025 को बाय-बाय बोलकर 2026 का वैलकम किया। इस वक्त बर्फीली हवाओं के साथ लोगों को खूब जश्न भी मनाया। मौसम माहिरों के मुताबिक अब जनवरी का एक सप्ताह लोग खून जमा देने वाले ठंड की चपेट में होंगे। आने वाले 24 घंटों के अंदर पंजाब के विभिन्न शहरों में बादल बरसने वाले है क्योंकि पहाड़ों पर वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव है जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते पहुंचा है। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी भी जबरदस्त होने वाली है। इससे ठिठुरन वाली ठंड मैदानों में लोगों को खूब परेशान करेगी।

इस समय पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सैलानी लुत्फ उठा रहे हैं। मगर पहाड़ों वाली ठंड का एहसास लोगों को बुधवार को हुआ क्योंकि पूरा दिन कोहरे की आगोश में निकला। आसमान में छाए कोहरे के साथ तेज बर्फीली हवाएं भी चलती रही। अगर कहें तो शिमला जैसी ठंड का एहसास लोगों को लुधियाना में हुआ। सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया रहा। पूरा दिन लोगों को सूरज देव के दर्शन नहीं हो सके। ठंड से बचने के लिए कोई अलाव जगाकर खुद को ठंड से बचाता दिखा, तो कोई अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए खुद को कवर के जाता दिखाई दिया।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस समय लुधियाना का तापमान 16 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, रात का तापमान भी सिंगल डिजिट यानि 6 डिग्री सैल्सियस मंगलवार की रात को रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है लेकिन अब जनवरी का पहला सप्ताह मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। इस समय जो वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव है वह वीरवार को दोपहर के बाद आगे की तरफ मूव करने के बाद पंजाब के विभिन्न शहरों में आने वाले 2 से 3 दिनों तक घने से घना कोहरा या धुंध छाएगी। इससे लोगों को वाहन चलाते समय कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version