Site icon Dainik Savera Times

कोहरे की सफेद चादर बनी काल; शाहकोट में कई वाहन भिड़े, एक की मौत, 10 गंभीर घायल

शाहकोट : शाहकोट में मंगलवार तड़के घने कोहरे और धुंध के कारण जालंधर-मोगा नैशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। मोगा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही मलसियां की तरफ आधा दर्जन से अधिक वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए।

हादसा इतना भयानक था कि एक निशान टैरानो कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक बच्चे सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस संबंध में थाना शाहकोट के एसएचओ सब-इंस्पैक्टर सुखविंदर पाल सोढी ने बताया कि पुलिस द्वारा सड़क हादसे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version