Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन बेटों को एक साथ जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत, बच्चों को भी नहीं जा सका बचाया

October 28, 2024

तीन बेटों को एक साथ जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत, बच्चों को भी नहीं जा सका बचाया

संगरूर से एक बहुत ही दुख:द समाचार सामने आया है, जहाँ एक 24 वर्षीय युवती मनदीप कौर की एक साथ तीन बेटों को जन्म देने के बाद मौत हो गई। जन्म के बाद तीनों बच्चे भी मृत पाए गए। इस घटना से परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है और इलाके में शोक की लहर है। आज दोपहर को महिला सहित उसके तीनों बेटों का ग्राम कोटड़ा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव कोटड़ा लाहिल के पंच अमनदीप सिंह ने बताया कि “मेरे चचेरे भाई हसप्रीत सिंह की पत्नी मनदीप कौर (24) को 26 अक्टूबर को बच्चे के जन्म से पहले सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिवार ने मनदीप कौर को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया, शाम करीब 7.30 बजे ऑपरेशन हुआ और उन्होंने 3 बेटों को जन्म दिया, जिनमें से 2 बेटे मृत पाए गए और तीसरे बेटे का भी 4-5 मिनट तक जोर-जोर से सांस लेने के बाद दम घुट गया। बेटों की मौत के 6 घंटे बाद रात करीब 2 बजे मेरी भाभी मंदीप कौर की भी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि मनदीप कौर एक अच्छे स्वभाव वाली महिला थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें