Site icon Dainik Savera Times

बारिश के कारण ओवरफ्लो हुए नाले में गिरी महिला, साथी महिला के शोर मचाने पर बचाया

नाभा: नाभा के बठिंडिया मोहल्ले में वर्षा के कारण ओवलफ्लो हुए नाले में एक 52 वर्षीय महिला के गिरने का समाचार प्राप्त हुआा है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तो गनीमत रही कि उसके नजदीक एक और महिला थी जिसने उक्त महिला के नाले में गिरने के तुरंत बाद शोर मचाया और नजदीकी लोगों ने आकर उसे आकर बाहर निकाला। अगर वह महिला अकेली होती तो उसके साथ किसी भी तरह की घटना घटित हो सकती थी।
वायरल वीडियो से साफ पता चल रहा है कि किस तरह वह दूसरी साथी महिला के साथ बरसाती पानी को पार करते हुए जा रही थी।

सड़क के एक किनारे पर ओवलफ्लो नाला था जो बरसाती पानी से भरा हुआ था। इसलिए बरसाती पानी व नाले का पता नहीं चला और वह औरत नाले में गिर गई। दूसरी महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग उसे नाले से बाहर निकालते है। घटना की पुरी पूछताछ करते हुए पता चला कि पीड़ित महिला मधु है जो अपनी पुत्रवधू के साथ जा रही थी और बरसाती पानी से गुजरते हुए ओवरफलो नाले में गिर गई थी।

उसे बाहर निकालने के बाद एक निजी अस्पताल में लाया गया पर नाभा में सिटी स्कैन की सुविधा न होने के चलते पीड़िता को पटियाला के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पीड़ित के देवर देवराज ने बताया कि घबराहट के कारण पीड़िता के अंदर नाले का दूषित पानी पानी चला गया था। गनीमत यह रही की पीड़िता ने कुछ कदम पहले ही गोदी में उठाया डेढ साल का बच्चा अपनी पुत्रवधू को पकड़ा दिया था नहीं तो वलह भी नाले में गिरता और और बड़ा नुक्सान हो सकता था। मोहल्ला वासियों ने इस नाले को जल्द से जल्द ढक्कने की मांग की है।

जब इस संदर्भ में नगर कौंसिल के ईओ गुरचरन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बहुत ही मंदभागी घटना है, जो हुआ बहुत बुरा हुआ। उन्हांेने बताया कि वहां दो काम चल रहे थे। एक नाले की सफाई का और दूसरा साथ की सड़क की रिस्टोरेशन के अलावा उस नाले के ढक्कन का काम भी करवाना था। उसकी भी स्लैबें बन रही थी। वर्षा ज्यादा होने के कारण यह घटना हुई है। जल्द ही उक्त मसले का हल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- जालंधर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, कचहरी में 3 दिन का ‘नो वर्क डे’ घोषित 

Exit mobile version