Site icon Dainik Savera Times

महिला ने 2 मासूम को जहर देकर खुद भी की खुदकुशी

अमृतसर: नारोवाल के शेखपुरा में एक महिला ने अपने 2 बच्चों को जहर देकर मार डाला। बाद में खुद भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उम्मे हबीबा का अपने पति मुहम्मद कैसर के साथ तनावपूर्ण रिश्ता चल रहा था। उसने अपने बच्चों मुहम्मद (3) और समर (5) को जहरीला खाना खिलाया। खुद भी वही जहर खा लिया। बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हबीबा को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे शेखपुरा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Badrinath Dham Opening : शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ के कपाट, फूलों से सजा दरबार… सीएम धामी ने की पहली पूजा

Exit mobile version