Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मॉडर्न जेल फ़रीदकोट में बेटे को नशा पहुंचाने आई महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

फ़रीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में अपने बेटे को नशा पहुंचाने आई महिला को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के लिए लेकर आई सर्दी के कपड़ों में शामिल कंबल की कन्नी में 19 ग्राम नशा छिपाया हुआ था। जब जेल कर्मचारियों ने सामान की तलाशी ली तो उस समय उन्हें यह बरामद हुआ। जेल प्रशासन की शिकायत पर महिला समेत जेल में बंद उसके बेटे खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Exit mobile version