Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवती को मिलने के लिए फरीदाबाद से लुधियाना पहुंचा डाक्टर युवक, परिजनों ने खंभे से बांधकर पीटा

April 5, 2025

युवती को मिलने के लिए फरीदाबाद से लुधियाना पहुंचा डाक्टर युवक, परिजनों ने खंभे से बांधकर पीटा

लुधियाना: दीपक कुमार फरीदाबाद से डॉक्टर को मिलने लुधियाना पहुंचकर उसके क्लीनिक में पहुंच गया। डॉक्टर के परिजनों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को खंभे से बांधकर उसकी जमकर धुनाई की। डॉक्टर के परिजन युवक को बेरहमी से पीट रहे थे तो वहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और फिर कुछ लोगों ने उसे बचाया। लोगों ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया। इस घटना की कुछ लोगों ने वीडियो बनाई और वीडियो के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के पिता, जीजा व तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

पुलिस को दिए बयान में दीपक ने कहा कि डॉक्टर के साथ उसकी लंबे समय से दोस्ती चल रही है और उसने ही उसे यहां बुलाया था। वह क्लीनिक में बैठक कर उससे बात कर रहा था कि उसके पिता, जीजा व कुछ अन्य लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और फिर उसे एक खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधने के बाद उन्होंने बेल्ट से उसकी पिटाई की और लोगों ने उसे बचाया। घटना वीरवार की है और पुलिस के पास घटना के वीडियो उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर का आरोप है कि यह युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था और वीरवार को वो उसके क्लीनिक में ही पहुंच गया, जिस पर उसने अपने पिता को जानकारी दी।

युवक को खंभे से बांधने के लिए जब उन्हें रस्सी नहीं मिली तो उन्होंने सीमैंट की बोरियां फाड़कर उसकी उससे बांध लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक उसे पीट रहे थे। उसमें से एक युवक उसे बैल्ट से पीट रहा था। वह तब भी बार-बार बोल रहा था कि डॉक्टर उसकी दोस्त है और उसने ही उसे फरीदाबाद से यहां बुलाया था। वह कह रहा है कि उसके फोन को चैक कर लो साफ पता चल जाएगा कि उसे बुलाया गया था। युवक की बात सुनकर कुछ लोग आगे आए और उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की। दो युवक तब भी दीपक कुमार को पीटते रहे। लोगों ने फिर थाना मोती नगर से पुलिस को बुलाया और पुलिस ने युवक को खंभे से खोला। पुलिस युवक को लेकर थाने गई।

आसपास के लोगों ने जो वीडियो बनाए थे वह भी पुलिस को मिले। पुलिस ने युवक से जब पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि डॉक्टर के साथ उसकी सोशल मीडिया से दोस्ती हुई और उसके साथ करीब दो साल से बातचीत करती है। उसने कहा कि डॉक्टर ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। क्लीनिक में पहले वह आराम से बात कर रही थी लेकिन जब उसके पिता व अन्य परिजन आए तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर युवती के पिता, जीजा व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- यूपी में युवाओं की उड़ान, ‘सीएम युवा’ पहल से 10 हजार से अधिक उद्यम खड़े 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें