Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर देहाती इलाके में युवक ने की अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या

अमृतसर : मजीठे के गांव पंधेर कलां में बीती रात एक बेटे द्वारा अपनी ही मां और पिता की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल, वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। सिर्फ इतना पता चला है कि इलाके में किसी शादी से जुड़ा जागरण था और उसी वक्त माता-पिता ने उन्हें घर वापस आने के लिए कहा और इसके बाद किसी धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक वह पहले अपने माता-पिता से मारपीट करता था. युवक की पहचान पवित्र सिंह, उम्र करीब 28 साल के रूप में हुई है।

Exit mobile version