Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का पीछा करते युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

December 11, 2024

मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का पीछा करते युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

लुधियाना (आशुतोष ) : मोबाइल छीनकर भागे बदमाश का पीछा कर रहा युवक लुधियाना फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना जी.आर.पी. की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लुधियाना में कढ़ाई का काम करता है। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई अब्दुल्लापुर बस्ती से जा रहा था, तभी अचानक एक बदमाश आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागा। बदमाश रेलवे लाइन क्रॉस कर गया, उसका भाई भी उसके पीछे भागा और वहां से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ए.एस.आई. भजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें