Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंट्रल जेल कि सड़क पार कर रहे एक युवक को स्कुटी सवारों ने मारी टक्कर हुई मौत

March 20, 2024

सेंट्रल जेल कि सड़क पार कर रहे एक युवक को स्कुटी सवारों ने मारी टक्कर हुई मौत

सेंटर जेल गुरदासपुर के सामने पैदल सड़क पार कर रहे एक 35 वर्षीय युवक को दो स्कुटी सवार नाबालिग युवकों ने टक्कर मार दी, और पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान जसकरन सिंह निवासी बाजवा कॉलोनी गुरदासपुर के रूप में हुई है, जो जेल के सामने एक प्रिंटिंग प्रेस के ऊपर काम करता था जब वह प्रिंटिंग प्रेस से निकल कर सड़क पार कर वाटर कूलर से पानी पीने गया तो तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी देते हुए मृतक युवक जसकरण सिंह के भाई दलजीत सिंह और प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अमृत कुमार ने बताया कि जसकरन प्रिंटिंग प्रेस पर काम करता था और वह सड़क पार कर जेल के ठीक सामने से पानी पीने जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे दो स्कूटी सवार युवकों ने उसे सड़क पार करते समय टक्कर मार दी और फरार हो गए उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सेंटर जेल गुरदासपुर के सामने जेल रोड गुरदासपुर पर प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। उन्होने बताया कि युवकों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा और स्कूटी सवार युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें