Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत

मोगा: मोगा-लुधियाना रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीपू (48) पुत्र लेबी राम निवासी गांव सलाणा, थाना तीसा, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह 16 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह राज कुमार उर्फ राज पुत्र करम सिंह निवासी गांव भनेली, जिला चंबा के साथ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर पीबी-29-एक्स-3645 पर सवार होकर मोगा स्थित अपने आवास बी-42, फोकल प्वाइंट की ओर जा रहे थे। जब वे मोगा-लुधियाना रोड पर गांव काकां ढाबा के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार राज कुमार उर्फ राज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिसिटी अस्पताल मोगा रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान राज कुमार उर्फ राज की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना मेहना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं 106, 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version