Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत; तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

April 19, 2025

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत; तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

पटियाला: थाना जुल्कां के अधीन पड़ते देवीगढ़ इलाके के पास गांव मसींगण में वीरवार को एक 25 साल के युवक मनदीप सिंह नशे की ओवरडोज के कारण मौत होने का समाचार मिला है। हालांकि पुलिस को उसका शव गांव में पानी की टंकी के पास से मिला, जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि मनदीप बीती रात तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर गया था और दोस्तों ने ही मनदीप की हत्या करके उसकी लाश फैंकी है परंतु पुलिस का कहना है कि रात के समय दोस्तों ने एक साथ शराब पी है और अधिक शराब पीने के बाद दोस्त उसे वहां पर नशे की हालत में छोड़कर चले गए और रात भर शव टंकी के पास पड़ा रहा।

फिलहाल थाना जुल्कां की पुलिस ने मनदीप के तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया है, जिनमें गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह और प्रदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मनदीप ने अपने इन तीन दोस्तों के साथ बीती रात शराब पी। ज्यादा शराब पीने से जब मनदीप की हालत खराब हुई तो आरोपी तीनों दोस्त उसे अपने बाइक पर बिठाकर गांव में उसके घर के पास ही पानी की टंकी के पास फैंक गए और खुद फरार हो गए। वीरवार सुबह पानी की टंकी के पास सड़क पर मनदीप का शव मिला तो गांव में दहशत फैल गई।

शव की अंगुलियां जख्मी हालत में थीं और खून बह रहा था। थाना जुल्कां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मंदीप के परिजनों ने बताया कि मनदीप कामकाज के लिए हिसार गया हुआ था। बीती शाम को वह घर आया था। कुछ महीने पहले मनदीप के ताये के लड़के का भी कत्ल हुआ था और लाश हरियाणा की एक नहर में से मिली थी।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें