Site icon Dainik Savera Times

फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने 5वीं की छात्रा से घर में घुसकर किया दुष्कर्म

लुधियाना : फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने घर में घुसकर 5वीं की छात्रा से रेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। अब थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम भावेश कुमार है, वह गुरदेव पार्क का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने यह मामला पीड़ित की मां के बयानों पर दर्ज किया है।

उसकी मां का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से परेशान थी। उन्होंने उसे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपी भावेश कुमार की उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसका कहना है कि कुछ दिनों बाद आरोपी उसे जबरन मिलने के लिए घर आया। पीड़ित ने अपनी मां को बताया कि 28 सितंबर को उनकी गैर-हाजिरी में आरोपी ने उससे मिलने का दबाव बनाया, जिस पर उसने उसे घर बुलवा लिया।

उसका कहना है कि आरोपी रात को आया और उसने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बेटी के बताने के बाद मां ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Exit mobile version