Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केसर पेट्रोल पंप के बाहर कार से पैसे लेकर फरार हुआ युवक, CCTV खंगाल रही पुलिस

September 3, 2026

केसर पेट्रोल पंप के बाहर कार से पैसे लेकर फरार हुआ युवक, CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर: जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर कार से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के बाहर अपनी कार का पंचर लगवा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौका पाकर उसकी कार से पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। ADCP City-1 जालंधर मुख्तियार राय, PPS ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा CCTV जांच के साथ-साथ तकनीकी तरीके से भी मामले की पड़ताल की जा रही है, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति तक जल्द पहुंचा जा सके। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नकदी अथवा अन्य कीमती सामान बिना निगरानी के न छोड़ें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

📍 Location: गुरु नानक मिशन चौक (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें