Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोगपुर में युवक की गोली मारकर हत्या… 4 संदिग्ध गिरफ्तार,पुलिस को पुरानी रंजिश का शक

September 23, 2024

भोगपुर में युवक की गोली मारकर हत्या… 4 संदिग्ध गिरफ्तार,पुलिस को पुरानी रंजिश का शक

भोगपुर: जालंधर जिले के भोगपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भोगपुर निवासी जसपाल सिंह उर्फ ​​शालू के रूप में हुई है। उक्त युवक को भोगपुर के पास स्थित मोगा रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारी गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। यह वारदात देर रात करीब 10:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, चारों आरोपियों ने युवक जसपाल सिंह के सिर और अन्य हिस्सों पर गोली मारी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भोगपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वारदात में शामिल चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भोगपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि उक्त आरोपियों ने यह वारदात क्यों की। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदमपुर डीएसपी सुमित सूद ने बताया कि यह घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी बाइक पर भोगपुर सिटी से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उक्त आरोपियों ने शालू पर कितनी गोलियां चलाईं। हालांकि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और इसके पीछे की वजह के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें