Site icon Dainik Savera Times

कनाडा गए नौजवान की जन्मदिन वाले दिन सड़क हादसे में मौत, लाश जल कर राख

पातड़ां : सब डिवीजन पातड़ां अधीन आते गांव सागरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट गया जब जन्मदिन वाले दिन 24 वर्षीय बेटे की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक बताया जा रहा है कि ट्राले में सवार दोनों नौजवानों की लाश जल कर राख हो गई। दूसरा नौजवान केरला का बताया जा रहा है। मृतक नौजवान गुरपिन्दर सिंह के पिता सुखविन्दर सिंह ने बताया कि उसका लड़का 2017 में पढ़ने के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई पूरी करने उपरांत वह पिछले करीब चार साल से ट्रक चला रहा था। बीते रविवार वह ओंटारियो से लोड खाली करके मिसीसागा दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर को आ रहा था कि मिसीसागा से करीब 700 किलोमीटर पहले रात करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्राले ने उसके ट्राले में टक्कर मारी। टक्कर सीधी तेल वाले टैंकर के साथ होने के कारण जोरदार धमाका हुआ और ट्राले को आग लग गई, जिसमें उसका लड़का गुरपिन्दर सिंह और उसका सहायक जो केरला का रहने वाला था, आग की लपेट में आ गए।

Exit mobile version