Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ों में बर्फ़बारी तो मैदानों में बारिश, नहीं होंगे सूर्य देव के दर्शन, जानिए आपके इलाके में क्या है मौसम का हाल?

January 6, 2025

पहाड़ों में बर्फ़बारी तो मैदानों में बारिश, नहीं होंगे सूर्य देव के दर्शन, जानिए आपके इलाके में क्या है मौसम का हाल?

Aaj ka Mosam : कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर होते जा रहे है। सैदी से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे। बर्फीली हवाई गलन वाली सर्दी को और भी बढ़ा रही है। आए दिन किसी न किसी राज्य के लिए ऑरेंज या येल्लो अलर्ट जारी हो रहा है। अत्यधिक कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेने प्रभावित हो रही है। पहाड़ो में भी जीवन अस्त व्यस्त है। यह तापमान माइनस में है जिसके कारण पीने का पानी तक जम गया है। लोग ठिठुरने पर मजबूर है। आइये जानते है क्या रहने वाला है बाकी राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम का हाल-
दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रह सकते है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज तेज हवाओं के सात हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। राजधानी में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 11 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा, इस दौरान हलकी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – चीन में फैले HMPV वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी, अस्पताल में आ रहे मरीजों को…

पंजाब हरियाणा-चंडीगढ़
पंजाब में आज भी घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनेगा। सर्द बर्फीली हवाएं परेशान करेंगी। राज्य के लिए 9 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी है। यहां आज अति घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के कुछ जिलों में आज बारिश की सम्भावना जताई गई है। फिलहाल हरियाणा के लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। चंडीगढ़ में आज सारा दिन बादल छाए रहेंगे। हलकी बूंदा बांदी के भी आसार है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी और भारी बारिश पूर्वानुमान है। 9 जनवरी तक भीषण ठंड लोगों को परेशान करेगी। जम्मू-कश्मीर में तापमान माइनस में चल रहा है। यहां आसमान तो साफ़ है लेकिन ठंड के कारण ठिठुरने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें – सावधान! आज से फ्री तो क्या रूपए देकर भी नहीं कर सकेंगे बस का सफर!, राज्य भर में रहेगा चक्का जाम

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना-
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में Cold Day की चेतावनी जारी की है। घना कोहरा भी आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें