‘Aaja Doven Nachiye’ Creates a Buzz : जालंधर। पद्मश्री गायक हंसराज हंस के लंबे समय बाद आए कमबैक गीत ‘आजा दोवें नचिए’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के महज सात दिनों में गीत ने आधिकारिक चैनल पर 6.09 लाख व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
गीत की सफलता पर हंसराज हंस ने पंजाब समेत दुनियाभर में बसे पंजाबियों और अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सोशल मीडिया पर भी गीत को खूब सराहा जा रहा है और प्रशंसक इसे आगामी शादी सीजन का वेडिंग एंथम बता रहे हैं। इस उपलब्धि पर हंसराज हंस ने पंजाब और दुनिया भर में बसे अपने प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। लंबे समय बाद आए इस गीत को जिस तरह से श्रोताओं ने अपनाया है, उससे उन्हें आगे भी अच्छे संगीत के साथ आने की नई ऊर्जा मिली है।उन्होंने अपनी सारी टीम गीतकार हरप्रीत सेखों, देसी क्रू,गुरलेज अख़्तर,युवराज हंस,डायरेक्टर बाबी बाजवा, अर्श नागरा,भूपिंदर सहित सभी का आभार जताया है ।
गीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने न केवल हंसराज हंस की गायकी की जमकर सराहना की, बल्कि उनके बेटे नवराज हंस की प्रस्तुति की भी खूब प्रशंसा की। कई यूज़र्स ने इसे इस शादी सीज़न का अगला बड़ा वेडिंग एंथम बताया है और लिखा है कि आने वाले महीनों में यह गीत शादियों और समारोहों में खूब बजता दिखाई देगा। संगीत प्रेमियों का मानना है कि “आजा दोवें नचिए” में पारंपरिक पंजाबी रंग और आधुनिक संगीत का बेहतरीन मेल है, जिसने इसे कम समय में ही लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बना दिया है।

